Skin Care Tips :  गर्मी में स्किन की समस्याओं से हैं परेशान ; इससे राहत पाने के उपाय
त्वरित खबरे

गर्मी के मौसम में स्किन की रंगत अकसर फीकी पड़ जाती है और कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं। इन प्रॉब्लम्स से बचने और स्किन को निखारने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। इनके बारे में आप जरूर जानना चाहेंगी।

गर्मी का मौसम (Summer Season) शुरू होते ही स्किन पर तरह-तरह की प्रॉब्लम्स (Skin Problems) शुरू हो जाती हैं। ऑयली स्किन, ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स इन समस्याओं में शामिल हैं। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए स्किन की रेग्युलर क्लीनिंग, टोनिंग और मॉयश्चराइजिंग करनी चाहिए। जरूरी नहीं है, इसके लिए आप केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स ही यूज करें। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकती हैं। 

यहां हम आपको बताएंगे  : 

कॉस्मेटोलॉजिस्ट (Cosmetologist) शहनाज हुसैन (Shahnaz Husain) के कुछ घरेलू नुस्खे (Home Remedies) जिनके जरिए आप गर्मियों में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से राहत पा सकती हैं...


खीरे का फेसपैक : 

त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए आप खीरे को त्वचा पर टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक नेचुरल एस्ट्रिंजेंट होता है। आप इसका रस चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर पानी से वॉश कर लें। गर्मियों में इससे बना फेस पैक बना कर लगाने से त्वचा में ताजगी और कोमलता आती है और स्किन एक्सफोलिएट होती है। खीरे का फेस पैक बनाने के लिए खीरे के पेस्ट के साथ एक-एक चम्मच दही और शहद मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार उपयोग कर सकती हैं। वैसे आप जरूरत के अनुसार खीरे के रस के साथ गुलाब जल मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकती हैं। 

नींबू का रस  : 

नींबू का रस भी एक बहुत अच्छा एस्ट्रिंजेंट होता है। एस्ट्रिंजेंट त्वचा के रोम छिद्रों को रिफाइन करता है। लेकिन स्किन पर नींबू का रस कभी भी डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिए। आप नींबू और शहद को मिलाकर फेस पैक बना सकती हैं। ऑयली स्किन के लिए एक चम्मच शहद में दो चम्मच नींबू रस मिलाएं और इस मिश्रण का उपयोग करें, जबकि नॉर्मल या ड्राय स्किन के लिए नींबू और शहद को बराबर मात्रा में मिलाना चाहिए। इसके अलावा आप नींबू और खीरे का रस बराबर मात्रा में मिलाकर फेस पैक बना सकती हैं। इसे रोजाना सुबह लगा कर बीस मिनट बाद ताजे पानी से फेस वॉश कर लें। इससे त्वचा खिली-खिली बनेगी।

सेब का रस : 

सेब का रस भी आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन टोनर का काम कर सकता है। इसके लिए सेब को कद्दूकस करके चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। इसके अलावा आप रस भरे सेब के स्लाइस को अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। इससे उसका रस स्किन के अंदर तक जाता है, जो स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। सेब गर्मियों में सनबर्न से राहत देता है, अल्ट्रावायलेट रेज से भी स्किन की प्रोटेक्ट करता है। ऐसा रेग्युलर करने से आपकी स्किन में काफी पॉजिटिव फर्क नजर आएगा। 

ग्रीन-टी : 

स्किन के लिए ग्रीन-टी भी काफी यूजफुल है। गर्मी के मौसम में स्किन को निखारने के लिए आप इसका उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए एक ग्रीन टी बैग को उबालकर ठंडा होने दें। इस उबली हुई ग्रीन टी के ठंडे पानी में दो चम्मच भूरी चीनी और एक चम्मच मिल्क क्रीम मिलाकर चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाने के 20 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। इससे त्वचा खिल उठेगी और रंगत में निखार आएगा। आप ग्रीन-टी के पानी को फेस स्प्रे की तरह भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए ग्रीन-टी को पानी में उबाल लें। पानी को छान लें। इस पानी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर दिन में दो-तीन बार इस पानी को फेस पर स्प्रे कर सकती हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations