सिंधिया नगर में महाशिवरात्रि पर्व भक्तिभाव से मनी:सवा लाख शिवलिंग का हुआ महारुद्धाभिषेक:
त्वरित खबरे :दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। महाप्रसादी का वितरण और भव्य महाआरती में आसपास के महिला- पुरुष बड़ी संख्या में जुटे:

21 फरवरी 2023

दुर्ग/ वार्ड 21 सिंधिया नगर में  संजय नीलू सिंह के संयोजकत्व में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि पर्व देवों के देव महादेव की आराधना का त्योहार महाशिवरात्रि भक्ति- भाव से मनाई गई। सिंधिया नगर वार्ड 21 में 80 फिट एरिया में भव्य आयोजन किया गया आसपास के महिला- पुरुष बड़ी संख्या में जुटे।भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए यहां सूर्योदय से पहले ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा-पाठ संध्याकाल तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।सवा लाख शिवलिंग में लोगो ने बेलपत्र, बेर, धतूरा आदि अर्पित किए।संध्याकाल में पंडित कान्हा महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार और भोलेनाथ के जयकारों के बीच महादेव का महारुद्राभिषेक किया गया। इससे पहले श्रीगणेश, माता पार्वती एवं कार्तिकेय भगवान की पूजा- अर्चना की गई। मंदिर समिति के तत्वावधान में इस अवसर पर भजनसंध्या भी आयोजित की गई, अर्थात एक दिन पूर्व हल्दी मेंहंदी भजन संगीत का आयोजन किया गया। हज़ारो श्रद्धालुओ ने महा भणडारा प्रसादी का आनंद लिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर डीआईजी एस,एस तिग्गा, संदीप वोरा,संयोजक संजय सिंह,श्रीमती नीलू सिंह,आरुषि सिंह,राजेश सिंह,कुक्कू सिंह,अमर सिंह,आर पी सिंह,आयूष सिंह के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन किया।दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। महाप्रसादी का वितरण और भव्य महाआरती में आसपास के महिला- पुरुष बड़ी संख्या में जुटे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations