CEO श्रीमती सक्रिय महिलाओं की कार्यशाला शामिल हुई...स्वसहायता समूह में जुड़ने और लाभ की जानकारी दी साथ ही मतदान करने की शपथ दिलायी...
त्वरित ख़बरें - बेमेतरा संवादाता

बेमेतरा- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, ने साजा जनपद पंचायत सभाकक्ष में सक्रिय महिलाओं की कार्यशाला मे शामिल हुई। उन्होंने गरीब एवं वंचित परिवार के सदस्य को समूह से जुड़ने हेतु प्रोत्साहन की बात कही। नवीन स्व-सहायता समूह का गठन एवं पुराने समूह का पुर्नगठन करने पर बल दिया। उन्होंने स्वसहायता समूह में जुड़ने से लाभ की जानकारी दी। सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती मंडावी ने कहा कि स्वसहायता समूह से जुड़ने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। महिलाओं को समय में पैसे की जरूरत पड़ने पर कम ब्याज पर ऋण मिलता है। ताकि समूह की महिलाएँ अपनी रुचि अनुसार स्वरोज़गार स्थापित कर सकें।

इस अवसर पर उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी निर्वाचन में मतदान करने की शपथ दिलायी। इस  कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा विश्वास राव मस्के, मुख़्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा, तहसीलदार, बीईओ आदि उपस्थित थे।

 श्रीमती मंडावी ने बिरनपुर मे स्वीकृत निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए । वही कोंगियाकला में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए समस्त सचिव सरपंच को आंतरिक विद्युतीकरण की राशि जारी करने निर्देश दिए।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations