सीआरसी में दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम संपन्न
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 30 सितम्बर 2022।

 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आरसीआई के पेशेवरों के लिए राष्ट्रीय संस्थान के अंतर्गत संचालित समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 26 से 28 सितम्बर 2022 तक सेरेब्रल पाल्सी के विभिन्न उपचारात्मक दृष्टिकोण विषय पर भारतीय पुनर्वास परिषद के नियमानुसार दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में 74 प्रतिभागी विभिन्न राज्यों से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक  कुमार राजू द्वारा किया गया। सीआरई कार्यक्रम विभिन्न विभागीय  आशीष पराशर, श्रीमती पूनम, राजेन्द्र कुमार प्रवीण, देवाशीष राउत, श्रीमती श्रीदेवी गोडीशला,  गजेन्द्र कुमार साहू,  प्रसादी कुमार महतो, सुश्री प्रदीप्ता पात्रा द्वारा अपने अपने विशेष क्षेत्र से संबंधित विषय पर ऑनलाइन क्लास लिया गया। क्लास में बताया गया कि सेरेब्रल पाल्सी विकारों का एक समूह है, जो संतुलन, गतिविधि और शरीर के पॉस्चर में समस्याएं पैदा कर सकता है। सेरेब्रल पाल्सी बच्चों की गतिविधि और हावभाव के नियंत्रण कैसे किया जा सकता है। इसका निवारण, विभिन्न उपचारात्मक दृष्टिकोणों समझने कैसे उपचार हो सकता है। सभी क्लास के बाद आरसीआई के नियमानुसार मूल्यांकन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम समन्वयक  आशीष द्वारा किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations