पुलिस अधीक्षक ,दुर्ग श्रीमान प्रशांत अग्रवाल से शपथ फाउंडेशन के पदाधिकारीयो ने सौजन्य मुलाकात कर पौध भेंट कर किया सम्मान ! इस दौरान शपथ फाउंडेशन ने दुर्ग जिले में उनके कुशल नेतृत्व में हो रहे कार्यो व अपराधों पर अंकुश की प्रशंसा की !
शपथ फाउंडेशन द्वारा विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान हेतु भविष्य में कदम से कदम मिलाकर चलने हेतु ज्ञापन दिया गया साथ ही शपथ फाउंडेशन के आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पुलिस अधीक्षक महोदय को सम्मिलित होने हेतु निमन्त्रण दिया गया जिसे श्री प्रशांत अग्रवाल जी द्वारा सहर्ष स्वीकार कर अपनी सहमति जताई।
शपथ फाउंडेशन द्वारा समाज के लिये किये जा रहे कार्यो जिनमें बृहदस्तर पर किये गए वृक्षारोपण, दिब्यागजन सशक्तिकरण सप्ताह , सड़क सुरक्षा सप्ताह में यातायात जागरूकता , मतदाता जागरूकता अभियान, नशामुक्ति अभियान, के तहत अब तक किये गए समस्त कार्यक्रमों को विस्तार से बताया गया। थैंक्यू भिलाई के अंतर्गत प्रतिवर्ष किये गए कार्यक्रम तथा अगले वर्ष 2 फरवरी को सेल के एग्रीमेंट डे के अवसर पर थैंक्यू भिलाई के आयोजन को और भी भब्य ढंग से किये जाने वाले प्रस्तावित आयोजन की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय शपथ फाउंडेशन की गतिविधियों को सुनकर हर्ष जाहिर कर समाजसेवा में निरन्तर सक्रिय रहकर गतिशील रहने हेतु संस्था के सदस्यों को आव्हानित कर संस्था के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।
आज के औपचारिक भेंट में संस्था के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के साथ साथ संस्था के संरक्षक पूर्व सी एस पी वीरेंद्र सतपथी एवम उपाध्यक्ष श्री अमिताभ भट्टाचार्य उपस्तिथ थे।

Facebook Conversations