22 फरवरी 2023
अंबागढ़ चौकी। अंबागढ़ चौकी-छुरिया ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला आलीवारा में पदस्थa सहायक शिक्षक सुरेश साहू को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से अलंकृत हुए। यह सम्मान अपने विद्यालय आलीवारा के बच्चों को एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, उत्कर्ष विद्यालय, नवोदय विद्यालय ,सैनिक विद्यालय साथ ही प्रयास विद्यालय में चयनित करने पर दिया गया। जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख ,कलेक्टर डोमन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह, परियोजना अधिकारी आदित्य खरे, छुरिया एबीओ यदु मैडम ने मोमेंटो प्रशस्ति पत्र ,श्रीफल एवं साल भेटकर प्रदान किया गया।

Facebook Conversations