शिक्षक की एक पोस्ट ने बिगाड़ा भविष्य – सोशल मीडिया बना मुसीबत...
बालोद जिले, 21 जून 2025, के एक शिक्षक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की, जो उसे भारी पड़ गई।
मामला शासकीय प्राथमिक शाला बासीन का है - यहां पदस्थ सहायक शिक्षक भोजराम सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर दी।
पोस्ट वायरल होते ही मचा बवाल - भोजराम सिन्हा की पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और भाजपा नेताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।
भाजपा नेताओं ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन - स्थानीय भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और संबंधित शिक्षक पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।
DEO ने लिया एक्शन, किया निलंबित - मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक भोजराम सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Facebook Conversations