शीना बोरा हत्याकांड: छठवीं बार अदालत ने खारिज की इंद्राणी की जमानत अर्जी, 2015 से जेल में बंद हैं मुखर्जी
त्वरित खबरे

शीना बोरा की हत्या के मामले में मुंबई की भायखला महिला जेल में बंद उनकी मां इंद्राणी मुखर्जी की जमानत अर्जी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। 2015 के बाद से यह छठवीं बार है, जब इंद्राणी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया है। पिछले वर्ष अगस्‍त में भी मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने इंद्राणी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

इंद्राणी की अपील पर जस्टिस नितिन सांबरे के समक्ष सुनवाई हुई। जमानत अर्जी मेरिट के आधार पर दायर की गई थी, इसलिए जस्टिस सांबरे ने इसे खारिज करने से पहले इंद्राणी के वकील से इसे वापस लेने को कहा। इस अर्जी का सीबीआई ने का पुरजोर विरोध करते हुए कहा था कि वह बेटी शीना बोरा के अपहरण, हत्या और उसके शव को नष्ट करने की आरोपी है, इसलिए अगर वे बाहर जाती हैं तो इस केस को प्रभावित कर सकती हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations