शहर की दुर्दशा देखते हुए, तत्काल विशेष सम्मेलन बुलाई जावें - पिल्ले...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बदहाल व्यवस्था से नाराज़ नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन...

राजनांदगांव : नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने हल्की सी मानसूनी बारिश में शहर की बदहाल हुई  दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए निगम आयुक्त से जल्द ही विशेष सभा बुलाई जाने  की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस हल्की सी बारिश ने शहर की सड़क, बिजली ,पानी साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शहर का ऐसा कोई सड़क नहीं है जो गड्ढों में तब्दील न हुआ हो। बारिश के दिनों में ज्यादातर वार्डो में अंधेरे का साम्राज्य बना हुआ है। बारिश होने पर शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद भी शहरवासियो को एक टाइम पानी दिया जा रहा। शहर के जगह-जगह स्थानों में कचरे का अंबार देखा जा रहा है। बारिश में नालियों जाम पड़ी हुई है। क्या यही तिबल इंजन वाली सरकार की व्यवस्था है और उसकी इस तरह की कार्यप्रणाली है जिसमें नागरिकों को सही तरीके से मूलभूत सुविधाओं का लाभ न मिल पा रहा हो।नेता प्रति पक्ष पिल्ले ने कहा कि निगम द्वारा 1 करोड़ की लाइट खरीदी गई। इसके बाद भी शहर में अंधेरा व्याप्त है। वार्डो में अंधेरे का साम्राज्य बना हुआ है।गत जून माह में सफाई का पुराना टेंडर समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी नया टेंडर नहीं कराया गया।चरमराई शहर की  साफ-सफाई व्यवस्था इससे शहर की सफाई व्यवस्था एक दम से चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़ा-करकट पड़े हुए हैं। लोग प्रदूषण के शिकार हो रहे हैं। बारिश के दिनों में इससे संक्रामक रोग फैल सकता है लेकिन निगम के कर्ता-धर्ताओं को इसकी जरा भी परवाह नहीं है। पिल्ले ने कहा कि बारिश में जहरीले जीव-जंतु निकलते हैं सड़कों में रौशनी नहीं होने से लोग इन जीव- जंतुओ के काटने का भय बना हुआ हैं।आखिर इन सबकी  परवाह कौन करेगा ? उन्होंने कहा कि निगम में नेता प्रति पक्ष होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि शहर की जनता  मूलभूत सुविधाओं से वंचित न होने पाएं । उन्हें तत्काल उक्त सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। उक्त हेतु उन्होंने निगम आयुक्त महोदय ध्यान खींचा है और जनता को  उक्त सुविधाएं दिलाने जल्द ही विशेष सभा बुलाए जाने की मांग की है।पार्षदगण सतीश मसीह, मुकेश साहू, छोटे-से रामटेके, अमीन हुड्डा, युवराज, गणेश पवार उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations