बालोद :- 20 जून 2025 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 निर्धारित है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा के प्राचार्य ने बताया कि इस संस्था में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, वेल्डर एवं द्विवर्षीय व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर में प्रवेश के हेतु वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर 25 जून 2025 तक पंजीयन किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा से भी प्राप्त की जा सकती है।
Facebook Conversations