शादी में दूल्हा दुल्हन ने खुद को लगाई आग:कपल की वेडिंग थीम का VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
त्वरित खबरे

16 मई  2022

देश और दुनिया में अजीबोगरीब शादियों के बारे में तो आपने कई बार देखा और पढ़ा होगा। पर क्या कभी ऐसा भी देखा है कि दूल्हा और दुल्हन शादी के दौरान खुद को आग लगा लें और लपटों से घिरे हुए हैलो-हाय करते नजर आएं।


शादी कर रहे ऐसे दुल्हा और दुल्हन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें दिखाई दे रहे दूल्हा-दुल्हन एम्बीर बमबीर और गाबे जेसप हैं। दोनों ने अपनी शादी के वक्त मेहमानों के बीच खुद को आग के हवाले कर दिया।

फूलों की बारिश के बजाए आग से हुई विदाई

शादी कोई भी पर दूल्हा दुल्हन का स्वागत और विदाई फूलों से ही की जाती रही है पर इस कपल ने लीक से हटकर नए तरह के थीम को अपनाया। दोनों ने फायर प्रूफ गाउन पहना और साथ ही बॉडी पर एंटी बर्न जेल लगाया। इसके बाद अपनी पीठ पर आग लगाकर वेन्यू से अलविदा किया।

सबसे पहले इस वीडियो को डीजे और वेडिंग फोटोग्राफर रोस पॉवेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इसके बाद यह वायरल होता गया।

जलने से बचने के लिए एंटी-बर्न जेल का किया इस्तेमाल

पॉवेल ने कहा, 'प्रशिक्षित पेशेवर हैं, इसे घर पर न आजमाएं।' कपल के बालों में आग लगने से लोग परेशान थे। इस पर पॉवेल ने समझाया कि उन दोनों के बालों और चेहरे पर एंटी-बर्न जेल था, फिर उसके ऊपर एक विग थी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, 'उनके बच्चे जब बड़े होंगे तो उन्हें एहसास होगा कि उनके माता-पिता उनसे ज्यादा कूल हैं।

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, 'उनके बच्चे जब बड़े होंगे तो उन्हें एहसास होगा कि उनके माता-पिता उनसे ज्यादा कूल हैं।

वायरल हो रही इस वीडियो में कपल पूरे स्टंट के दौरान शांत थे और आखिर में एक ऐसे प्वाइंट पर पहुंच गए जहां उन दोनों ने आग के सामने घुटने टेक दिए। इसके बाद आग बुझाने वाले दो लोगों ने आग की लपटों को बुझाया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations