राजकुमार राव-पत्रलेखा, कटरीना कैफ-विक्की कौशल के साथ खबरें हैं कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इस दिसम्बर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं। लगातार आ रहीं शादी की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस ने शादी पर अपने विचार सामने रखे हैं।
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं शादी पर विश्वास रखती हूं और प्यार के कॉन्सेप्ट में भी। मैं शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हो जाती हूं क्योंकि ये दो लोग जो साथ रहने की सोचते हैं और परिवार बनाना चाहते हैं, उनके लिए सबसे बेस्ट चीज है।'
आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'भारतीय संस्कृति इसी बारे में हैं। सिर्फ लड़का और लड़की एक दूसरे से शादी नहीं करते बल्कि पूरा परिवार जुड़ता है। मुझे ये पसंद है और अगर मुझे ये मौका मिलता है तो मैं जरूर ऐसा करूंगी।'
दिसम्बर में शादी करने पर साधी चुप्पी
जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो जल्द शादी करने वाली हैं, तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब न देते हुए कहा, 'मैं जरूर शादी करना चाहती हूं और ये एक दिन जरूर होगा। मुझे किसी की वाइफ बनने और परिवार शुरू करने में खुशी होगी।'
इन तारीखों में हो सकती हैं शादी
खबरों की मानें तो अंकिता-विक्की, दिसंबर की 12, 13, 14 में से किसी तारीख में सात फेरे लेने वाले हैं। फिलहाल किसी तारीख पर पक्की मुहर नहीं लगी है। आज सुबह कपल ने कई अन्य परीचितों को कॉल और मैसेज कर शादी की जानकारी दी है।
डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगे अंकिता-विक्की
हाल ही में आई ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बॉलीवुड ट्रेंड फॉलो ना करते हुए डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगे। खबर की मानें तो कपल मुंबई में ही एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे। इस सेरेमनी के लिए शहर का ही कोई 5-स्टार होटल तलाशा जा रहा है।

Facebook Conversations