शादी के बाद विक्की कौशल-कटरीना कैफ नए घर में होंगे शिफ्ट, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के बनेंगे पड़ोसी!
त्वरित खबरे

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों कई खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों 7-9 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दोनों को लेकर एक और खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि शादी के बाद कटरीना और विक्की नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना और विक्की दो महीने पहले जुहू इलाके में एक अपार्टमेंट देखने गए थे जो कि उन्हें काफी पसंद आया। कई बार घर देखने के बाद उन्होंने घर की डील फाइनल कर ली है और अब शादी के बाद दोनों इसी घर में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं।खास बात ये है कि कटरीना और विक्की को जो अपार्टमेंट पसंद आया है, वो उसी बिल्डिंग में है जहां अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी रहते हैं। इस तरह विक्की-कटरीना की अगर शादी की खबरें सच हैं तो शादी के बाद दोनों यहीं शिफ्ट हो सकते हैं और अनुष्का-विराट उनके पड़ोसी बन जाएंगे।

कैसे शुरू हुईं शादी की अफवाहें

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबर टाइम्स ऑफ इंडिया ने ब्रेक की थी। रिपोर्ट में लिखा गया था, विक्की और कटरीना ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोर्स ने बताया, "दोनों के शादी के कपड़े सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं। वो दोनों इस समय कपड़े के फैब्रिक चुन रहे हैं। कटरीना ने अपने पहनावे के लिए एक रॉ सिल्क नंबर चुना है, जो एक लहंगा होगा। शादी नवंबर-दिसंबर में होगी।"

बता दें कि इससे पहले भी बीते महीने खबरें थीं कि दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। खबरें सामने आने के बाद एक्ट्रेस ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इन खबरों का खंडन किया था।

विक्की को कटरीना के घर पर किया जाता है स्पॉट

विक्की और कटरीना के रिश्ते की जब से अफवाहें उड़ीं हैं, तब से दोनों इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, दोनों अक्सर एक साथ नजर आ जाते हैं और कई बार विक्की को कटरीना के घर पर स्पॉट किया गया है। हाल ही में दोनों फिल्म 'सरदार उधम' की स्क्रीनिंग पर नजर आए थे। इस दौरान विक्की और कटरीना के गले लगने का वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations