राजनांदगाव / धर्मनगरी डोंगरगढ़ में सेवा समर्पण अभियान के तहत महात्मा गांधी जी व पं.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एवम देश के यसस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन (17 सितम्बर) को मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी शहरी व ग्रामीण मंडल एवम युवा मोर्चा डोंगरगढ़ द्वारा शहर में सेवा कार्य मे लगी श्री हनुमान भक्त युवा समिति को शॉल,श्रीफल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम में विशाल रक्तदान शिविर मां बम्लेश्वरी हॉस्पिटल में किया गया जिसमें 102 यूनिट रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया जिसे मेडिकल कालेज राजनांदगांव की टीम को सौपा गया। एवं ही अन्य कोरोना योद्धा को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, जिला अध्यक्ष मधुसुदन यादव जी,भाजपा जिला महामंत्री आदरणीय दिनेश गांधी जी,भाजयूमो अध्यक्ष मोनू बहादुर जी,मंडल अध्यक्ष अमित जैन जी,भाजयुमो अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवम पार्टी के समस्त पदाधिकारी व साथ ही समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Conversations