सद्भावना दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने भावनात्मक, एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की ली शपथ
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 19 अगस्त 2022।

कलेक्टर  डोमन सिंह ने आज सद्भावना दिवस पर कलेक्टोरेट परिसर में जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक, एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर  खेमलाल वर्मा सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations