अंजोरा पुलिस ने सोमवार की दोपहर रसमड़ा चौक पर सब्जी गाड़ी से करीब 4 लाख रुपए कीमत का गांजा जब्त किया। रसमड़ा स्थित एक फैक्ट्री में डिलीवरी के लिए इसे ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने 4 तस्कर कोहका के बादल सिंह व शाकीब चौधरी, जामुल के दीपक साहू, बिहार निवासी अमित सिंह को गिरफ्तार किया है।
गाड़ी से 51 किलो गांजा जब्त किया गया है। मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन सीजी 07 सीए 7641 भी जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसमड़ा चौक के करीब घेराबंदी की। इसके बाद गाड़ी को रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी में गांजा मिला। बहरहाल पुलिस की पूछताछ जारी है।

Facebook Conversations