जबलपुर ३० अप्रैल
प्रदेश को आज नई एम्बूलेंसो की सौगात मिली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। वही नई एंबुलेंस का शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया।
सीएमएचओ रत्नेश कुरारिया के मुताबिक नई एम्बुलेंस की सुविधा मिलने से पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सकेगा। जिले को 32 नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। इसमें 18 एंबुलेंस 108 की रहेंगी। 18 एम्बुलेंसों में 16 बेसिक लाइफ सपोर्ट रहेंगी। जबकि दो एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट से लैस रहेंगी। इसमे वेंटिलेटर की भी सुविधा होगी। शेष 14 एंबुलेंस जननी एक्सप्रेस होंगी। जिसे मेडिकल, विक्टोरिया सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात किया जाएगा। शनिवार सुबह तक सभी एम्बुलेंस शहर पहुंचेगी।
एम्बुलेंस सेवा की खासियत
- एडवांस लाइफ सपोर्ट: ALS एंबुलेंस गंभीर मरीजों के स्वास्थ्य प्रबंधन की व्यवस्था के लिए मेडिकल उपकरण से लैस होता है। अब ये प्रति 5 लाख की जनसंख्या पर उपलब्ध होगी।
- बेसिक लाइफ सपोर्ट: BLS एंबुलेंस से पीड़ितों को बेसिक उपचार के साथ ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इन वाहनों में भी मेडिकल उपकरण उपलब्ध रहतें । अब ये प्रति एक लाख की जनसंख्या में उपलब्ध होगी।
- जननी एक्सप्रेस: प्रदेश में मातृ और शिशु मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से इनकी संख्या में वृद्धि की गई है। जननी एक्सप्रेस का गर्भवती माता, बीमार शिशुओं को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है।
एप से कर सकेंगे बुकिंग
सीएम शिवराज ने एम्बुलेंस बुकिंग के लिए एमपी 108 संजीवनी एप भी लांच किया। इसके माध्यम से लाभार्थी को नि:शुल्क एम्बुलेंस बुक करा सकेंगे। एप के माध्यम से वो एम्बुलेंस पहुंचने का संभावित समय भी देख सकेंगे। मरीज की गंभीरता के आधार पर उपयुक्त अस्पताल की मैंपिंग भी की जा सकेगी।
इंटरनेट की उपलब्धता नहीं होने पर एसएमएस से मिलेगा लोकेशन
इंटरनेट की उपलब्धता नहीं होने पर SMS से भी लोकेशन भेजने का विकल्प एप में मौजूद है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड धारक समस्या के आधार पर पैकेज के अनुसार अस्पतालों की मैंपिंग कर सकेंगे। सिटीजन एप के माध्यम से भी एम्बुलेंस बुलाई जा सकेगी।
ये रहे मौजूद
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर इलैयाराजा टी, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, डॉ. जितेन्द्र जामदार, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. रत्नेश कुररिया, डॉ. धीरज दबंडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Conversations