कोरियान ब्लॉगर के साथ हुआ गन्दा व्यवहार
दरअसल बात ऐसी है कि, इंटरनेट पर एक वीडियो साउथ कोरियन ब्लॉगर केली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, केली इन दिनों भारत घूमने आईं हुईं है। ऐसे में वह भारत में महाराष्ट्र की लोकल मार्केट घूमने गईं हैं।
इस दौरान केली अपना ब्लॉग भी बना रही हैं। इसी दौरान केली जब लोकल मार्केट में गई तब वहां एक शख्स जबरदस्ती उनके करीब आया। उनके गले में हाथ डाल वह शख़्स फोटो खिंचवाने लगा। उन्हें अपनी तरफ खींचने लगा। थोड़े ही देर बाद उस शख्स ने अपने दोनों हाथ केली के कंधे पर रखे। इस दौरान दो व्यक्ति और भी थे।केली इस से काफी असहज हुईं। जाहिर है कि ऐसे कोई भी किसी भी इंसान के साथ करेंगा तो वह असहज महसूस करेंगा ही। केली बहुत परेशान हो गई और इस बात का जिक्र उन्होंने उस दौरान वीडियो में भी किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर इस वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं अपने गैर भारतीय दोस्तों को कभी भी भारत आने की सलाह नहीं देता.. ख़ासकर अकेले में। सड़कें ऐसी जगहों पर भी हो सकती हैं जो सड़कें जैसी तो नहीं लगतीं लेकिन उनका व्यवहार सड़कों से भी बदतर होता है।' तो वहीं एक और यूजर ने कहा, 'ऐसी चीजें सिर्फ भारत में ही हो सकती हैं।'

Facebook Conversations