देश : HIV के मरीजों के लिए बड़ी उम्मीद सामने आई है। सालों से रोजाना दवा पर निर्भर रहने वाले मरीजों को अब इससे राहत मिल सकती है। साइंटिस्ट्स ने ऐसी नई थेरेपी तैयार की है, जिसे एक बार देने पर वायरस महीनों तक कंट्रोल में रहा।HIV एक खतरनाक संक्रमण है, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है और सही इलाज न मिलने पर AIDS का कारण बनता है। HIV मरीजों को रोज दवा लेनी होती है और दवा छूटते ही वायरस तेजी से बढ़ने लगता है।लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के रिसर्चर्स ने अब एक कॉम्बिनेशन थेरेपी विकसित की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस थेरेपी को 10 HIV पॉजिटिव मरीजों पर आज़माया गया और नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर आए।
Facebook Conversations