साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 17 अपै्रल से 12 मई 2023 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर,  जनवरी व फरवरी माह  के पेंशन का होगा भुगतान
त्वरित खबरे : 9 मई को वार्ड नं. 27 व 28 में, 10 मई को वार्ड नं. 29 व 30 में, 11 मई को वार्ड नं. 31,32,35 व 36 एवं 12 मई को वार्ड नं. 33 व 34 मेे शिविर :

 9 मई 2023

राजनांदगांव । नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जनवरी एवं फरवरी का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 अपै्रल 2023 से 12 मई 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 9 मई को सुभाष वार्ड नं. 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या प्राथमिक शाला भरकापारा में, 10 मई को विवेकानंद वार्ड नं. 29 के लिये मठपारा सामुदयिक भवन में व कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर में, 11 मई को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संजय वार्ड नं. 32, लखोली वार्ड नं. 35 व सेठीनगर वार्ड नं. 36 के लिये मंगल भवन लखोली दुर्गा चौक में एवं 12 मई को बैगापारा वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन लखोली में व कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 के लिये शंकर भवन कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया गया है।

निगम आयुक्त  अभिषेक कुमार गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations