रोजगार गारंटी योजना मनरेगा कार्य का पेमेंट दो माह से अटका मजदूर परेशान : सरपंच योगेश्वर निर्मलकर :
त्वरित खबरे :

26 मार्च 2023

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत बैगा टोला में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी (मनरेगा)योजना अंतर्गत तालाब गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है ।ग्राम पंचायत बैगाटोला के सरपंच योगेश्वर निर्मलकर ने बताया कि लगभग 200 मजदूर तालाब गहरीकरण के कार्य पर कार्यरत है विगत 2 माह से इन मजदूरों को मजदूरी का पेमेंट नहीं मिल पाने के कारण मजदूर परेशान हो रहे हैं। शासन प्रशासन को जानकारी के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण से मजदूरों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है . सरपंच योगेश्वर निर्मलकर ने आगे बताया कि विगत 2 माह से पेंशन धारियों का पेंशन भी नहीं मिल पा रहे हैं जो आए दिन सरपंच के पांस चक्कर काट रहे हैं ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations