रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए खुशखबरी: दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से 29 अगस्त तक चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

रायपुर। रक्षाबंधन पर्व पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। त्योहार के दौरान घर जाने वाले भाई-बहनों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक चलेगी।

इस ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। ट्रेन के संचालन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और रात 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देवबलोदा चरोदा, कुम्हारी, सरोना, सरस्वती नगर और रायपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसके बाद ट्रेन डब्ल्यूआरएस, उरकुरा, मांढर, सिलियारी, बैकुंठ, तिल्दा-नेवरा, हथबंद और भाटापारा होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से आगे गतौरा, जयरामनगर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सारागांव-देवरी, सक्ती, खरसिया और अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन रायगढ़ पहुंचेगी।

रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations