रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया शिक्षा विभाग का कर्मचारी,लोकायुक्त की छापेमारी कार्रवाई...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

लोकायुक्त इंदौर की टीम ने धार जिले में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने शिक्षा विभाग के ब्लॉक ऐकडेमिक कोऑर्डिनेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी का नाम बृजमोहन गर्ग बताया जा रहा है। धार जिले के कुक्षी तहसील के शख्स ने आरोपी की शिकायत लोकायुक्त से की थी।

धार जिले के कुक्षी के आवेदक दशरथ बामनिया की पत्नी सीमा बामनिआ ने वर्ष 2017 से ग्राम रसवा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी में गायत्री स्व-सहायता समूह के माध्यम से मध्यान्न भोजन के संचालन का कार्य किया जाता है। निसरपुर विकासखंड के विद्यालयों के निरीक्षण का कार्य बृजमोहन गर्ग द्वारा किया जाता है।

दशरथ ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की। जिसका सत्यापन कराया गया और आज उप पुलिस अधीक्षक आर डी मिश्रा के नेतृत्व में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक राजेश ओहरिया, विजय, आशीष, अनिल, कृष्णा की टीम द्वारा आरोपी बृजमोहन गर्ग को आवेदक से 3000 रुपये की रिश्वत लेने पर ट्रैप किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations