रिकार्ड ऊंचाई पर खुले शेयर बाजार, पहली बार सेंसेक्स 62100 और निफ्टी 18600 के पार खुला
त्वरित खबरे

हफ्ते के दूसरे दिन यानी आज बाजार नए शिखर पर खुले। पहली बार सेंसेक्स 62,156 और निफ्टी 18,602 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 62,201 और निफ्टी ने 18,604 का ऊपरी स्तर छुआ। फिलहाल सेंसेक्स 300 पॉइंट चढ़कर 62,060 और निफ्टी 70 पॉइंट चढ़कर 18,540 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 शेयर में खरीदारी और 15 शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। जिसमें टेक महिंद्रा के शेयर 4%, L&T के शेयर 2% और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं ITC के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट है।

रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। NSE पर रियल्टी इंडेक्स और PSU बैंक इंडेक्स 2% से ज्यादा की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा ऑटो, मेटल शेयर्स में भी गिरावट है।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल

BSE पर 3,153 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,073 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,940 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 274 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 460 पॉइंट यानी 0.75% चढ़कर 61,765 पर और निफ्टी 138 पॉइंट यानी 0.76% की तेजी के साथ 18,477 के स्तर पर बंद हुआ था।

ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर के पार
ब्रेंट क्रूड में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ग्लोबल स्तर पर सप्लाई कंसर्न के चलते क्रूड की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

FII और DII डाटा
14 अक्टूबर यानी गुरुवार को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 512.44 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने बाजार से 1703.87 करोड़ रुपए निकाले।

दुनियाभर के शेयर बाजार के हाल


अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में मिला जुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 0.10% गिरकर 35,258 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.84% की बढ़त के साथ 15,021 और S&P 500 0.34% चढ़कर 4,486 पर बंद हुआ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations