रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्री के बैग से मिला 6.84 लाख कैश, CIB की कार्रवाई
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

आरपीएफ के मुताबिक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे स्टेशन रायपुर में सीआईबी (डी.विंग) रायपुर के उपनिरी. बीआर साहू, स.उ.नि.एस.के.राठौर, प्र.आ. सीएमकेबी दुबे व आ. एनके महाणा द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं. 1 दुर्ग छोर में समय करीबन 11.10 बजे गा.सं. 12069 (जनशताब्दी एक्सप्रेस) से उतरकर एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में जा रहा था.

  उक्त व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछने पर नरेन्द्र शर्मा पिता घनश्याम शर्मा,  उम्र 44 वर्ष,निवासी-बलभद्र वार्ड भाटापारा थाना-भाटापारा शहरी जिला-बलोदाबाजार (छ ग) बताया तथा उसके पास रखे थैला के बारे में पूछने पर उसने बैग में नगद रकम है.

Image

 नगदी रकम ले जाने के संबंध में कागजात की मांग करने पर मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. उक्त जानकारी अविलंब वरि.अधिकारियों को देते हुए आदेशानुसार लोकसभा चुनाव उड़नदस्ता दल (उत्तर ) रायपुर नगर को फोन द्वारा दी गयी. उड़नदस्ता टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त बैग को उपस्थित गवाहों के समक्ष खुलवाकर चेक करने पर उसमें 500×1103 = 5,51,500/, 200×633=1,26,600/ 100x 63 = 6300/ रूपये के नोटों का बंडल कुल रूपये 6,84,400/-(रूपये छःलाख चौरासी हजार चार सौ रुपए ) पाया गया.  मौके पर लोकसभा चुनाव उड़नदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी,रायपुर नगर उत्तर द्वारा जप्ती की कार्यवाही कर अपने कब्जे में लिया गया.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations