रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और बस्तर समेत 8 जिले के अधिकारियों का  तबादला
त्वरित खबरे

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अफसरों का तबादला किया है। इसे लेकर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से शुक्रवार को एक आदेश जारी कर दिया गया। रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, दंतेवाड़ा, कोरबा, सुकमा, राजनांदगांव और बस्तर जिले के अफसरों की अदला-बदली की गई है।

इन अफसरों का हुआ तबादला
संतन देवी जांगड़े को उपायुक्त सरगुजा और परीक्षा नियंत्रक विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड सरगुजा में पदस्थ किया गया है। पद्मिनी भोई अब दुर्ग जिले की अपर कलेक्टर बना दी गई हैं। अश्वनी देवांगन दुर्ग जिले के पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। अभिषेक अग्रवाल रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त होंगे। सूर्य किरण तिवारी सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक बना दिए गए हैं। नूतन कुमार कंवर कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बना दिए गए हैं। मुकेश राव के दुर्ग जिले के संयुक्त कलेक्टर बने हैं। कौशल प्रसाद तेंदुलकर को कोरबा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations