रायपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ की जिला रायपुर इकाई की वार्षिक सामान्य प्रतिनिधि सभा का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय, जोरा स्थित मीटिंग हॉल में किया गया। बैठक में संगठन की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा के साथ पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान रायपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में पूर्व सैनिक हवलदार खेमचंद निषाद ने संगठन की अब तक की गतिविधियों और किए गए कार्यों की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। इसके बाद पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक ऑनरेरी कैप्टन सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा को जिला रायपुर इकाई का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोवर्धन शर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने नई कार्यकारिणी का विस्तार किया।
नई कार्यकारिणी में रवि साहू को उपाध्यक्ष, खेमचंद निषाद एवं पन्नालाल सिन्हा को संरक्षक, हेमलाल साहू एवं आर.एस. दुबे को मार्गदर्शक और पन्नालाल साहू को सलाहकार बनाया गया है। वहीं जयप्रकाश नायक को सचिव, डेमन लाल साहू को कोषाध्यक्ष, राकेश सोनी को संगठन सचिव, डी.पी. पटेल को सांस्कृतिक सचिव और फर्मेंद्र साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा पुरुषोत्तम प्रधान को सह-कोषाध्यक्ष, पितांबर साहू को सह-मीडिया प्रभारी और नवीन वर्मा को सह-संगठन सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोविंद साहू, नंदकुमार खरे एवं ज्ञान सोनी को शामिल किया गया है।
वार्षिक सभा में रायपुर जिले के अधिकांश भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

Facebook Conversations