छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक लूट की घटना सामने आई है। ये लूट एजेंसी में काम करने वाले मैनेजर के साथ हुई है। ये पूरी घटना महज 70 सेकंड में की गई है। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। लूटेरो ने पहले मैनेजर की बाइक को ओवरटेक कर रुकवाया। फिर दो युवकों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फिलहाल मामले में सभी आरोपी फरार हैं।
त्वरित ख़बरें

Facebook Conversations