रायपुर ब्रेकिंग: महादेव घाट पर विसर्जन पर रोक, खारून नदी उफान पर, जलस्तर सामान्य होने पर फिर शुरू होगा..
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

 रायपुर में खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद

 रायपुर। लगातार बारिश के चलते खारून नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने महादेव घाट स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी है।

प्रशासन के मुताबिक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल महादेव घाट विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्देशों का पालन करें।

 जलस्तर सामान्य होने पर फिर शुरू होगा विसर्जन

प्रशासन ने कहा है कि खारून नदी का जलस्तर सामान्य होते ही महादेव घाट पर विसर्जन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इसकी सूचना अलग से दी जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations