रायपुर बेबीलोन होटल:
हत्या मामले में दर्दनाक सच्चाई का खुलासा: शादी से मना करने पर युवक ने की थी युवती की हत्या आरोपी ने घर से निकलते वक्त कहा था या तो उसे लेकर आऊंगा या कुछ और कर आऊंगा......
रायपुर छत्तीसगढ़ के जेल रोड स्थित बेबी लॉन होटल के रूम नंबर 416 मैं हुई वाणी गोयल की हत्या का मामला नेट खुलासों के साथ सामने आया है वाणी के मित्र विशाल ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी हत्या के बाद विशाल को वाणी के मरने का यकीन नहीं हुआ इसलिए वह दो बार होटल वापस आया। और उसकी मृत्यु की पुष्टि की,उसके बाद वह शाम 6:00 बजे आखरी बार होटल से निकल गया।
घटनाक्रम: सूरजपुर निवासी विशाल 5 जुलाई को रायपुर आया था घर से निकलते समय उसने अपने भाई से कहा था। कि वह वाणी को साथ लेकर लौटेगा या कुछ और कर बैठेगा ।हत्या के बाद उसने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली वाणी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक
जानकारी के अनुसार मरने से पहले काफी संघर्ष हुआ था वाणी में अपने बचाव के लिए चिल्लाने की कोशिश की थी लेकिन विशाल ने उसका गला दबाकर उसके मौत की नींद सुला दी।
घटना की शुरुआत: विशाल 5 जुलाई को शिवानंद नगर में रहने वाली अपनी बहन और जीजा के घर बिना बताए पहुंचा था। बहन के पूछने पर उसने जल्दी काम होने का बहाना किया अगले दिन 6 जुलाई को सुबह 11:00 बजे वह घर से निकाला और लगभग 12:00 बजे बेबीलोन होटल के बाहर पहुंच वाणी गोयल लगभग दोपहर 1:30 बजे वहां आई और दोनों होटल में चले गए वाणी ने ऑनलाइन पेमेंट करके रूम बुक किया।
हत्या के बाद का घटनाक्रम: शाम 4:00 बजे विशाल अकेले बाहर निकाला,दीदी के घर गया ,कपड़े बदले और फिर होटल लौटा उसने रूम में जाकर पुष्टि की वाणी जीवित नहीं है और फिर होटल से निकल गया।शाम 6:00 बजे के बाद उसकी बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली वाली का फोन बंद होने के कारण उसके स्वजन परेशान हो गए थे। उन्होंने सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।कैब ड्राइवर की जानकारी मिलने के बाद वे 9बजे रात होटल पहुंचे लेकिन होटल प्रबंधन में वाणी के रुकने की जानकारी नहीं दी रात 11:00 बजे पुलिस की टीम पहुंची लेकिन उन्हें भी जानकारी नहीं दी गई सुबह 4:00 बजे पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो वाणी का शो बिस्तर के नीचे मिला।
हत्या के पीछे की कहानी: जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी विशाल और वाणी एक दूसरे को पहले से जानते थे वाणी में बेकरी कोर्स में स्पेशलाइजेशन किया था।वह रायपुर 21 दिन के किसी होम मैनेजमेंट कोर्स के लिए आई हुई थी विशाल वाणी से शादी करना चाहता था ।लेकिन वाणी उसे सिर्फ एक दोस्त मानती थी।
घटना वाले दिन विशाल में वाणी से शादी की बात की और साथ चलने के लिए कहा वाणी ने मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और विशाल में वाणी का गला दबा दिया इस दौरान दोनों के बीच काफी संघर्ष हुआ जिसके कारण वाणी के चेहरे और हाथ में चोट के निशान मिले।
यह दुखद घटना हमें यह सिखाती है कि किसी भी रिश्ते में पारस्परिक सम्मान और सहमति कितनी महत्वपूर्ण है व्यक्तिगत विचारों और भावनाओं का सम्मान करना और समझदारी से निर्णय लेना न केवल हमारे लिए बल्कि हमारे आसपास के लोगों के लिए भी सुरक्षित और स्वस्थ हैं इस घटना ने एक बार फिर हमें याद दिलाया है। कि मन स्वस्थ और भावनात्मक समर्थन की महत्वपूर्ण भूमिका है। खासकर जब संबंधों में सहमति और विवाद उत्पन्न होते हैं।

Facebook Conversations