रायपुर - 73वां गणतंत्र दिवस,तस्वीरों में देखिए 73वां गणतंत्र दिवस...
त्वरित ख़बरें -रायपुर में राज्यपाल, जगदलपुर में CM ने किया ध्वजारोहण; मंत्री लखमा की जगह कलेक्टर ने पढ़ा संदेश

73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सशस्त्र बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज एवं राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में तिरंगा फहराया है। प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार के किए जा रहे कार्यों, नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों पर केंद्रित जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया है। इधर, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तिरंगा फहराया है। 

जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण करते CM भूपेश बघेल।

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राजयपाल अनुसुइया उइके ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

जगदलपुर के लालबाग मैदान में CM ने जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया है।

गरियाबंद में पुलिस परेड ग्राउंड में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन भी किया।

महासमुंद में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया। परेड की सलामी ली। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 19 शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।

बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित 73वें गणतंत्र दिवस पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations