रात्रि चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार
त्वरित खबरे : ज़ाफ़रान खान रेपोर्टिंग

आरोपियों के विरुद्ध BNS की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही

 प्रार्थी द्वारा पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08/03/2025 की रात्रि लगभग 08:00 बजे अंजोरा बायपास रोड पर खड़े उनके वाहन से अज्ञात आरोपियों द्वारा नकद राशि चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2), 305 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेहियों की पतासाजी कर दिनांक 03/02/2026 को 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकद राशि एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

घटना स्थल : अंजोरा बायपास रोड, पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.)

आरोपी का विवरण :

1. भैरव साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी खालसा, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद (छ.ग.)

2. राहुल ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा मंझा टेकरी के पास, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग (छ.ग.)

जप्त सामग्री :

▪️ चोरी की गई नकद राशि

▪️ एक वाहन

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी अंजोरा में पदस्थ पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations