रात का फायदा उठाकर घर में घुसा युवक, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जानिए पूरा मामला…
त्वरित खबरे :
18 /अगस्त /2022
कथित रूप से चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी है. पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोप है कि एक व्यक्ति महुआईंन गांव में बिगु चौधरी के घर बुधवार की रात चोरी करने की नीयत से घुस गया. रात में जब कुछ आवाज आई तो घर के मालिक की नींद खुल गई और पता चला कि एक चोर चोरी कर रहा है.

वहीं चोर-चोर हल्ला करने पर आसपास के लोग जुटे और युवक को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने पकड़े युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर युवक को घायल अवस्था में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पूरा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का बताया जा रहा है.

कासमा के थाना प्रभारी राजगृह प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि, मृतक को पहचान सलैया के परसडीह गांव निवासी पिंटू साव के रूप में की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations