राज्य स्तरीय दानवीर भामाशाह सम्मान 2022
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 21 सितम्बर 2022।

 राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय दानवीर भामाशाह सम्मान दिया जाता है। उप संचालक समाज कल्याण राजनांदगांव द्वारा इस सम्मान के लिए जिले के इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों या संस्थाओं से 28 सितम्बर 2022 तक निर्धारित प्रारूप में प्रमाणित दस्तावेज सहित प्रविष्टियां आंमत्रित किए गए हैं। इस संबंध में आयुक्त नगर निगम राजनांदगांव तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त कर सकते हंै।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations