15 जून 2022
राजनांदगांव शहर के प्रत्येक वार्ड वासियों की समस्या का निराकरण करने हेतु जन चौपाल लगाया गया जिसमें वार्ड 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 सर्व - समाज भवन ( राजीव नगर ) में जन चौपाल लगा, जिसमें महापौर हेमा देशमुख सहित छग खादी ग्रामोद्योग के सदस्य किशन खंडेलवाल, पुनर्वास व नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड 37 के पार्षद श्रीमती मधु बैद (सदस्य अपील समिति), बाजार विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड 33 की पार्षद दुलारी बाई साहू, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, वार्ड 43 के पार्षद श्रीमती खेमीनबाई यादव , वार्ड 45 के पार्षद गगन आईच , पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुरहाटे ने उपस्थित होकर वार्डवासियों की समस्या सुन आवेदन लिया।
चौपाल में कुल 1178 आवेदन मिले। जिसमें राशन कार्ड के 47, निराश्रित पेंशन के 40, प्रधानमंत्री आवास के 288 प्रकरणों के अलावा साफ-सफाई के नौ, विद्युत के 27, जल के 36, राजस्व के 15 व नजूल संबंधी 602 खाद्य संबंधी समस्या आवेदन आए हैं। इसके अलावा निर्माण कार्य संबंधी सौ आवदेन मिले हैं। जिसका निराकरण संबंधित विभाग को दो दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जन चौपाल में वार्डवासियों का मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वार्ड में जन चौपाल लगने से वार्डवासियों में उत्साह भी देखा जा रहा है।

Facebook Conversations