राजनांदगांव में हिंदू जागरण मंच ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गुरु गोविंद सिंह जयंती...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव।हिंदू जागरण मंच, राजनांदगांव द्वारा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा जाकर  विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों मे शामिल हुए उसके पश्चात बालाजी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, त्याग, बलिदान और उनके द्वारा स्थापित खालसा पंथ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज को साहस, समानता, धर्म रक्षा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग दिखाया।हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। अंत में सभी के लिए प्रसाद वितरण किया गया तथा गुरु गोविंद सिंह जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सुशील लड्ढा प्रवीण शर्मा दिनेश झूलन सविता बोस रोहित तिवारी जुगल गुप्ता हेमलाल ढीमर नीलू साहू मनोज गोलछा मौसमी शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

YOUR REACTION?

Facebook Conversations