राजनांदगांव में BJP का बड़ा कार्यक्रम: नवीन मार्कंडेय आज कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा, सेवा ही संकल्प अभियान पर बनेगी रणनीति
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक माह के “सेवा ही संकल्प” अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय शनिवार, 12 सितंबर को राजनांदगांव पहुंचेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि नवीन मार्कंडेय अपने प्रवास के दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और सेवा गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा करेंगे। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता होगी, जिसमें “सेवा ही संकल्प” अभियान सहित भाजपा की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, जनकल्याण और समाजहित के संकल्प के रूप में मनाते हुए अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations