राजनांदगांव में आज निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी: 24 घंटे बारिश से टला था आयोजन, 'कांतारा' थीम होगी आकर्षण का केंद्र...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव में आज रात निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, ‘कांतारा’ थीम रहेगी आकर्षण का केंद्र

 राजनांदगांव। शहर में गणेश विसर्जन झांकी आज रात 26 सितंबर को निकलेगी। लगातार 24 घंटे हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को निकलने वाली झांकी को एक दिन के लिए टाल दिया गया था।

गणेश समितियों और प्रशासन की बैठक में मौसम और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, डीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी सहित सभी समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 त्रिदेव और होली थीम पर सजेगी झांकियां

उमंग गणेशोत्सव समिति की झांकी में इस बार त्रिदेव के दर्शन होंगे। वहीं बाल समाज समिति होली उत्सव की थीम पर दो जीपों और भव्य हाथी के साथ झांकी निकालेगी। 'कांतारा' थीम इस बार मुख्य आकर्षण रहेगी।

प्रशासन ने झांकी मार्ग, सुरक्षा और यातायात की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 दूसरे शहरों में भी दिखेंगी राजनांदगांव की झांकियां

26 सितंबर की रात प्रदर्शन के बाद शहर की कई बुक की गई झांकियां डोंगरगढ़, दुर्ग-भिलाई और रायपुर भेजी जाएंगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations