राजनांदगांव की बेटी कुमारी पूर्णिमा देवांगन ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में नगर में प्रथम स्थान
त्वरित खबरे ;हर्ष कुमार गुप्ता

  कुमारी पूर्णिमा देवांगन दसवीं सीजी बोर्ड परीक्षा में राजनांदगांव नगर में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर को गौरवांवित किया है। एक सामान्य घर की लड़की शासकीय हाई स्कूल बजरंगपुर नवागांव से पढ़ाई कर 95.33% अंक लाना, निश्चित ही शासकीय स्कूल की शैक्षिक दक्षता को दर्शाता है।

   माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने भी सुशासन त्यौहार नवागांव आगमन पर आपका सम्मान एवं बधाई देकर  प्रोत्साहित किया है।

     नगर देवांगन समाज की ओर से अध्यक्ष शोभाराम देवांगन (सहसंयोजक बुनकर प्रकोष्ठ) के साथ मीना देवांगन, मधु देवांगन, तारकेश्वरी देवांगन, डेरहाराम देवांगन, राजकुमार देवांगन,  दयावान देवांगन एवं इंजीनियर जीआर देवांगन उनके निवास स्थान बजरंगपुर नवागांव पहुंचकर बधाई दिए। पुष्पमाला से स्वागत कर मुंह मीठा कराए।

   कु.पूर्णिमा ने अपने मां-बाप मंजू-रमेश देवांगन एवं परिवार के साथ-साथ देवांगन समाज का भी नाम रोशन किया है। देवांगन समाज ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations