16 जून 2022
गोंडवाना भवन अंबागढ़ चैकी में रविवार 14 जून को आयोजित सम्मान समारोह में गोंडवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष चंद्रेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के ब्लाक अंबागढ़ चैकी के संरक्षक संतकुमार नेताम, गोंडवाना समाज के ब्लाॅक अध्यक्ष दरोगाराम नेताम, जिला प्रतिनिधि बिहारीलाल मरकाम, ब्लाॅक अध्यक्ष चेतन भुआर्य, कोषाध्यक्ष पीआर नायक, सोहन मंडावी, देवकुमार ठाकुर, बोहरन सलामे,जागेश्वर उसेण्डी, अरविंद गोटे, प्रकाश नेताम सहित सामाजिक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज प्रमुख एवं वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उत्कृष्ट शिक्षकीय एवं सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने शिक्षकीय जीवन एवं अनुभवों को विस्तार से साझा किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोंडवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का स्थान हमारे समाज में सर्वोच्च एवं अत्यंत पूज्यनीय है। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रत्येक महापुरुषों एवं समाज के सफलतम लोगों के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हमारे तीनों सेवानिवृत्त शिक्षकगण अपने उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य के साथ-साथ अपने आचरण और व्यवहार से एक योग्य शिक्षक के रुप में प्रमाणित किया है। ठाकुर ने कहा कि समाज के लोगों में इन शिक्षकों का योगदान चिरस्मरणरीय रहेगा। इस अवसर पर संरक्षक संतकुमार नेताम ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें शिक्षा जगत और समाज का धरोहर बताया। ब्लाक अध्यक्ष चेतन भुआर्य ने कहा कि हमारे तीनों सेवानिवृत्त शिक्षक हमारे समाज के नायाब हीरे हैं। आने वाले भविष्य इनके कर्मों से सदैव प्रेरणा लेती रहेगी। कार्यक्रम को सोहन मंडावी, आरएस ठाकुर ने भी संबोधित करते हुए उनके कार्य एवं व्यवहार की मुक्तकंठ से सराहना की।

Facebook Conversations