27 सितंबर 2022
राजनांदगांव। स्थानीय महेश नगर निवासी श्रीमती नलिनी शिल्लेदार पति स्व. केशवराव शिल्लेदार का कल दोपहर निधन हो गया। 83 वर्षीय श्रीमती नलिनी शिल्लेदार पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रही थी। उनकी अंतिम यात्रा कल 27 सितंबर को सुबह 11 बजे महेश नगर स्थित निवास स्थान से लखोली मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे सुपुत्र सुधीर शिल्लेदार, वरिष्ठ पत्रकार किशोर शिल्लेदार, हरीश, विजय सहित भरापूरा परिवार छोड़ गयी।

Facebook Conversations