राजिम कुंभ में मीना बाजार की धूम, 10 एकड़ में फैला सबसे बड़ा मनोरंजन केंद्र
tvarit khabre : zafran khan reporting

जुरासिक पार्क, स्वीन स्टार झूला, वैष्णव देवी झांकी और हवाई झूले ने बढ़ाई राजिम मीना बाजार की रौनक

गरियाबंद :  देश-विदेश में भले ही कई भव्य मेले आयोजित होते हों, लेकिन इन दिनों राजिम कुंभ कल्प मेला की अलग ही पहचान बन गई है यहां सबसे बड़ा मीना बाजार सजा हुआ है। रोमांच और मनोरंजन से भरपूर इस मीना बाजार में दूर-दराज़ से हजारों मेलार्थी उमड़ रहे हैं। महासमुंद के कलाम खान ने बताया कि करीब 10 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह विशाल मीना बाजार अपने आप में अनोखा है। यहां आधुनिक झूले लगाए गए हैं, जो बच्चों से लेकर युवाओं और बुज़ुर्गों तक सभी को आकर्षित कर रहे हैं। सुबह 11 बजे से ही मेलार्थियों की भीड़ जुटने लगती है, जो देर रात 11 बजे तक लगातार बनी रहती है। लोगों की भारी मौजूदगी ही मीना बाजार की लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण बन गई है।

मीना बाजार का सबसे बड़ा आकर्षण है 28 चेयर वाला हवाई झूला, जिसकी ऊंचाई करीब 92 फीट है। इसके अलावा नाव झूला, ड्रैगन झूला, टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, फ्रीजबी झूला, सुनामी झूला और 70 फीट ऊंचा रिवॉल्विंग टावर रोमांच के शौकीनों को खासा लुभा रहे हैं। ऊपर से नीचे घूमता यह टावर झूलने वालों को रोमांचित कर देता है। बताया गया कि “स्वीन स्टार झूला”, जो पूरे भारत में केवल दो स्थानों पर उपलब्ध है, उनमें से एक राजिम मेला में लगा हुआ है। इसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी जमकर झूले का आनंद उठा रहे हैं।

इस बार मीना बाजार में वैष्णव देवी की आकर्षक झांकी भी लगाई गई है, जहां श्रद्धालु टिकट लेकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं जुरासिक पार्क, भूत बंगला, दो अलग-अलग मौत का कुआं और जलपरी शो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। राजिम कुंभ कल्प मेला का मीना बाजार हर उम्र के लोगों का दिल जीत लिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations