राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश हुई नाकाम !!
Tvarit khabren:-दरअसल, बुधवार को गीताजंली नगर स्थित काशी अपार्टमेंट निवासी नवदुर्गा फ्यूल (पेट्रोल पम्प) के मैनेजर के घर७ उनके गैर मौजूदगी में कुछ लोगों ने डाका............. 

रायपुर:        दरअसल, बुधवार को गीताजंली नगर स्थित काशी अपार्टमेंट निवासी नवदुर्गा फ्यूल (पेट्रोल पम्प) के मैनेजर के घर७ उनके गैर मौजूदगी में कुछ लोगों ने डाका  डालने की कोशिश की है। इस वक्त मैनेजर के घर पर उनकी पत्नीम अकेली थी। उसी समय दो लोग घर में आये तो महिला ने उनसे कारण पूछा लेकिन मौके का फायदा उठाकर दो लोग जबरिया घर के अंदर घुसने लगे।

घर में मौजूद महिला ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने चाकू निकालकर आवाज न करने की धमकी दी। महिला ने भी हिम्मत दिखाई और उन दोनों को धक्का देने लगी इस बीच चाक़ू आरोपियों के हाथ से गिर गया। इसका फायदा उठाते हुए महिला ने घर से ही जोर जोर से बचाओ -बचाओ चिल्लाने लगी। महिला की आवाज पर कॉलोनीवासी दौड़कर पहुंचे तो ये दोनों आरोपी भागते दिखाई दिए,जिसे दौड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

पुलिस के द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने उनके साथ और 6 लोग होना बताया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर बाकि के 6 आरोपियों को भी धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों में 4 रायपुर, 2 भिलाई और 2७ भानुप्रतापपुर के निवासी हैं। आरापियों के पास से पुलिस ने हथौड़ी, पेंचिस, पेचकस, क्लोरोफार्म, चाकू सहित मोबाइल जब्त किया है।

पुलिस ने सभी 8 डकैतों को हिरासत में ले लिया है और कड़ी पूछताछ भी जारी है। इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।
राजधानी रायपुर में जिस तरह एक के बाद एक चाकूबाजी और लूट की वारदातें सामने आ रही है उससे आम जनता में कहीं न कहीं असुरक्षा के भाव पैदा हो रहे है ! आवश्यकता इस बात की है कि शीघ्र पुलिस कोई बड़ा ऑपरेशन चलाकर अपराधों पर अंकुश लगाए !

YOUR REACTION?

Facebook Conversations