राजधानी में फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, तीन की दर्दनाक मौत 1 घायल :
त्वरित खबरे :

19 फरवरी 2023

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

फ्लाईओवर से अनियंत्रित नीचे गिर गई. सभी कार सवार एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार हादसे की शिकार हो गई. कार फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि पॉलीटेक्निक चौराहे से एसयूवी कार मुंशी पुलिया जा रही थी. इसी दौरान शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे हादसे का शिकार हो गई. इस दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई.

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. अस्पताल में डॉक्टरों ने चार में से तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations