राजधानी में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट: कार का शीशा तोड़कर मारपीट, सोने की चेन लेकर फरार...
त्वरित खबरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी से मारपीट और लूटपाट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पहले कारोबारी की कार का शीशा तोड़ा, फिर उस पर जानलेवा हमला कर सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना लालपुर ब्रिज के नीचे हुई। कारोबारी अपनी कार से गुजर रहा था, तभी कुछ हमलावरों ने उसकी कार पर पत्थर फेंककर पीछे का शीशा तोड़ दिया। जैसे ही वह कार से नीचे उतरा, आरोपियों ने डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बदमाश कारोबारी के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के दौरान कारोबारी को बचाने पहुंचे उसके साथियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने कारोबारी के गले से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने न सिर्फ कारोबारी पर हमला किया, बल्कि बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा। मारपीट के दौरान कारोबारी के गले से सोने की चेन लूट ली गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसे अहम साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations