पूर्व सीएम चन्नी पर हमलावर मजीठिया
त्वरित खबरें :

16/अगस्त/2022

ड्रग्स केस में जमानत पर बाहर आए पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने पूर्व CM चरणजीत चन्नी पर तीखे तेवर दिखाए हैं। चंडीगढ़ में मजीठिया ने कहा कि मेरे पास चन्नी की एक वीडियो है। जब वह मुड़के आएगा तो इसे चलाऊंगा। हालांकि वीडियो किस संबंध में है, इसके बारे में मजीठिया ने खुलासा नहीं किया।

पूर्व सीएम चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने ही मजीठिया पर केस दर्ज किया था। इसका चन्नी ने चुनाव में भी नशे के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर खूब क्रेडिट लिया। इस केस में मजीठिया को 168 दिन पटियाला जेल में बिताने पड़े। चन्नी इस वक्त विदेश दौरे पर हैं।

चरणजीत चन्नी के CM बनने के बाद ही अकाली नेता पर ड्रग्स केस का पर्चा दर्ज हुआ था।

चरणजीत चन्नी के CM बनने के बाद ही अकाली नेता पर ड्रग्स केस का पर्चा दर्ज हुआ था।

मुझ पर जुल्म किया तो दोनों सीटों से हारे चन्नी

मजीठिया ने कहा कि यह इतिहास है कि सरकारें बहुत धक्केशाही करती हैं। इसी वजह से सरकारें बदल जाती हैं। कांग्रेस सरकार ने मुझ पर जुल्म किया तो उनकी हार हुई। यह पहली बार हुआ कि सिटिंग चीफ मिनिस्टर चरणजीत चन्नी 2 सीटों से बुरी तरह हारा हो। चन्नी के बारे में तो अब 'छल्ला मुड़के नहीं आया' गीत चल रहा है। मजीठिया ने कहा कि मैं जहां छोड़कर गया हूं, वहीं से शुरू करूंगा।

बगावती तेवर दिखा रहे अयाली को भाई बताया

अकाली दल में बागी तेवर दिखा रहे लुधियाना के दाखा से विधायक मनप्रीत अयाली पर मजीठिया के सुर नरम रहे। मजीठिया ने कहा कि मनप्रीत अयाली मेरा भाई है। उनसे मेरा पारीवारिक रिश्ता है। हम सुख-दुख के साथी रहे हैं। अपने विचार कोई भी रख सकता है। हम एक परिवार हैं और परिवार ही रहेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations