पुरानी रंजिश के चलते हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
तवरित खबरे : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

दुर्ग:-  रात्रि लगभग 09:45 बजे थाना पदमनाभपुर क्षेत्रांतर्गत बोरसी, वार्ड 51 में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी द्वारा अपने पड़ोसी पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया गया।प्रार्थिया श्रीमती सुमन मारकण्डे, उम्र 33 वर्ष, निवासी बोरसी, वार्ड 51 की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी दरवाजा खोलने के विवाद को लेकर पूर्व से रंजिश रखता था। घटना दिनांक को वाद-विवाद के पश्चात आरोपी ने प्रार्थिया के पति शिवनंदन मारकण्डे के पेट में धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को बोरसी क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार हथियार बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 16.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

घटनास्थल :बोरसी, सुभाष चौक दैहान के पास, वार्ड 51, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग

आरोपी का विवरण :  प्रकाश यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी बोरसी, सुभाष चौक दैहान के पास, वार्ड 51, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग

जप्ती सामग्री :  एक लोहे का धारदार हथियार

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पदमनाभपुर के थाना प्रभारी सहित विवेचना अधिकारी एवं स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवादों को विधिक माध्यम से सुलझाएं तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations