पति की दूसरी शादी में पहुंची पहली पत्नी : 3 साल पहले छोटी जाति का बताकर छोड़ा
त्वरित खबरे

इंदौर ३० अप्रैल 

जाति-पाति के विवाद को लेकर इंदौर की एक महिला ने ग्वालियर में रहने वाले अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वह अपने पति की दूसरी शादी के दिन मंडप तक चली गई। इस दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पति से विवाद का कारण पूछा तो पति ने कहा ये मेरे साथ नहीं रहना चाहती। युवती ने भी पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। तब पुलिस ने ग्वालियर पुलिस ने इंदौर पुलिस को घटना की जानकारी देकर इंदौर भेज दिया। तब पहली पत्नी ने इंदौर आकर गुरुवार को भंवरकुआं थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।

एसआई मनीषा डांगी के मुताबिक भावना नगर में रहने वाली 29 साल की महिला की शिकायत पर उसके पति संदीप पुत्र बलराम शर्मा निवासी महाराजपुरा ग्वालियर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और धोखे में रखकर दूसरी शादी करने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि 2018 में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। यहां रहते हुए तीन साल तक पति ने अपने परिवार के किसी भी व्यक्ति से नहीं मिलाया। इसके बाद 21 अप्रैल को वह ग्वालियर में दूसरी शादी कर रहा था। पीड़िता शादी के मंडप में पहुंच गई और हंगामा करने लगी। हंगामा बढ़ते देख संदीप के परिजनों ने ग्वालियर की महाराजपुरा पुलिस को बुला लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने से इनकार कर दिया। तब महाराजपुरा पुलिस ने इंदौर में ही एफआईआर दर्ज कराने का कहा था।

सुदामानगर में काम के दौरान हुई थी पहचान
संदीप और उसकी पहली पत्नी सुदामा नगर में एक बेडशीट्स के शोरूम में 2016-17 में काम करते थे। यहीं से दोनों की पहचान हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर शादी कर ली। दोनों ने आर्य समाज पद्धति से शादी की। दोनों कुछ समय तक साथ में रहे। लेकिन बाद में संदीप ग्वालियर चला गया। संदीप वहीं से कंपनी का काम देखने लगा।

जाति को लेकर थी दिक्कत
संदीप के खिलाफ जो उसकी पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति की है। जबकि संदीप सामान्य वर्ग का है। संदीप ने शादी के पहले अपने परिवार के लोगों द्वारा आपत्ति लेने की बात कही थी। हालांकि उसने दावा किया था कि वह सभी को मना लेगा। लेकिन संदीप तीन साल तक उसे धोखा देता रहा और परिवार से नहीं मिलवाया इसके बाद चुपचाप ग्वालियर जाकर शादी कर ली।

तलाक को लेकर प्रकरण

इस मामले में संदीप ने बताया कि 21 अप्रैल को शादी के दिन पहली पत्नी मंडप में आ गई थी। यहां उसने शादी रूकवा दी थी। संदीप ने बताया कि शादी के बाद उसने अपने माता पिता की सेवा करने के लिये गांव आने की बात कही थी। जिसे लेकर पहली पत्नी को शुरू से आपत्ति थी। इस कारण से उसे परिवार के लोगों की सहमति से दूसरी शादी करना पड़ी। उसने तलाक को लेकर कोर्ट में प्रकरण भी लगाया है। जिसमें पहली पत्नी को कई बार नोटिस जा चुके हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations