पर्यवेक्षक भर्ती:पर्यवेक्षक के 200 पदों के लिए ढाई लाख आवेदन, 23 को होगी परीक्षा
त्वरित ख़बरें - महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर भर्ती होगी,

महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर भर्ती होगी। कुल 200 पदों के लिए व्यापमं को करीब ढ़ाई लाख आवेदन मिले हैं। आवेदनों की संख्या इतनी ज्यादा है कि व्यापमं को केंद्र बढ़ाने पड़े। पहले पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने थे।

अब 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनेंगे। पर्यवेक्षक भर्ती के लिए 23 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख खत्म हो चुकी है। अब आवेदन में त्रुटि सुधार किए जा रहे हैं। 4 जनवरी तक त्रुटि सुधार किए जा सकते हैं।

व्यापमं के अफसरों ने बताया कि त्रुटि सुधार के तहत अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र, परीक्षा शहर में परिर्वतन कर सकेंगे। पहले के आवेदनों में परीक्षा शहर बदलने की सुविधा नहीं दी जाती थी। इसलिए पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी त्रुटि सुधार के तहत परीक्षा के लिए अपने निकट के शहर का चयन करें। 4 जनवरी के बाद यह सुविधा नहीं मिलेगी। पर्यवेक्षक भर्ती की परीक्षा दो सौ नंबरों के लिए होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीन घंटे का पेपर होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations