प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
त्वरित खबरे

राजनांदगांव, 28 मई 2022

प्रताड़ना से तंग आकर महिला की आत्महत्या मामले में कोर्ट ने मृतिका के पति को दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट अभिषेक शर्मा ने मामले की सुनवाई के बाद उक्त फैसला सुनाया है। अतिरिक्त लोक अभियोजक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि तुमड़ीबोड़ इलाके के ग्राम बिरेझर में रहने वाली धनेश्वरी यादव ने 1 अक्टूबर 2019 को जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जांच में सामने आया कि धनेश्वरी के पति विनोद यादव का एक अन्य महिला से अवैध संबंध है।

Image

इसकी जानकारी धनेश्वर को होने के बाद उसने संबंध रखने से मना किया था। लेकिन विनोद मनमानी जारी रही और अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने से लेकर मारपीट करने लगा। विनोद के अत्यधिक परेशान करने से तंग आकर धनेश्वरी ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। जिसमें साबित होने और सभी सबूत पाए जाने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी विनोद यादव को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations